logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिल्ली से बैंगलोर के लिए उड़े विमान में महिला यात्री की पड़ा दिल का दौरा,नागपुर में हुई मौत


नागपुर -दिल्ली से उड़ान भरकर बेंगलुरु जा रहे हैं विमान में एक महिला को हार्ट अटैक आने के कारण विमान की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। नागपुर में महिला को एयरपोर्ट पर उपस्थित डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद मेडिकल हॉस्पिटल रवाना किया। जहां इलाज के दौरान मौत उसकी हो गई। इस मामले में सोनेगांव पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है.

 एयर एशिया एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर आय- 51732 ने दिल्ली से बेंगलुरु के लिए शनिवार रात करीब 10:00 बजे उड़ान भरी थी। इस विमान में सवार 63 वर्षीय एन नैन्सी थॉमस नामक महिला अपने एक स्टूडेंट्स के साथ यात्रा कर रही थी। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही  महिला यात्री को अचानक सीने में दर्द उठा और वह बेहोश हो गई। विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने उनका उपचार किया और उन्हें जल्द ही अस्पताल में एडमिट कराने की सलाह दी। क्रू मेंबर्स ने इसकी जानकारी पायलट को दी। जानकारी मिलते ही पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग के लिए नागपुर एटीसी से संपर्क किया और रात करीब 11:27 पर विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। नागपुर में फ़्लाइट के लैंड होने के दौरान तक महिला बेहोश ही थी.  नागपुर एयरपोर्ट  डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और मरीज को मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पता चला है की  दिल्ली में ही फ्लाइट में चढ़ने से पहले उसे उल्टी हुई थी। दवा लेने के बाद उन्हें कुछ आराम लगा और उन्होंने तब आगे यात्रा करने का निर्णय लिया। लेकिन विमान में सवार होने के कुछ देर बाद ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया.