logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी होगी प्रमुख, जिले के 12 केंद्रों पर तैनात होंगी महिलाकर्मी


नागपुर: लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। एक तरफ जहां सभी राजनीतिक दल महिलाओं को अपनी तरफ करने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ चुनावी प्रक्रिया में आधी आबादी की भागीदारी को बढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन आयोग ने जिले की 12 मतदान केन्द्रो को महिला केंद्र घोषित किया है। इन मतदान केंद्रों का सारा संचालन महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ में होगा।

नागपुर और रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में छह-छह निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, नागपुर दक्षिण, नागपुर पूर्व, नागपुर मध्य, नागपुर पश्चिम, नागपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जबकि रामटेक लोकसभा क्षेत्र में काटोल, सावनेर, हिंगणा, उमरेड, कामठी, रामटेक विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक महिला मतदान केंद्र होगा।

यह मतदान केंद्र होंगे महिला केंद्र:


काटोल विधानसभा क्षेत्र: काटोल हाई स्कूल काटोल कमरा नंबर 3,

सावनेर विधान सभा क्षेत्र: नगर परिषद् सुभाष हिन्दी प्राथमिक विद्यालय, कक्ष क्रमांक 7 

हिंगणा विधानसभा क्षेत्र: जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय, इसासानी कमरा नंबर 7

उमरेड विधानसभा क्षेत्र: पंचायत समिति कार्यालय, उमरेड सहायक समूह विकास अधिकारी कक्ष,

नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र: मिलिंद प्राइमरी स्कूल, कमरा नंबर 1, उंटखाना।

नागपुर दक्षिण: वंदे मातरम विद्यालय, अवधूत नगर, कमरा नंबर 3.

नागपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र: केडीके कॉलेज, कमरा नंबर 1 ग्रेट नाग रोड नंदनवन।

नागपुर मध्य विधानसभा क्षेत्र: बाबा नानक सिंधी हिंदी हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज, 

नागपुर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र: हैदराबाद हाउस, सिविल लाइन्स नागपुर, बैरक नंबर 1, कमरा नंबर 1.

नागपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र: विनयालय हाई स्कूल, मार्टिन नगर

कामठी विधानसभा क्षेत्र:  दादा साहब बालपांडे कॉलेज ऑफ फार्मेसी रूम नंबर 1

रामटेक विधानसभा क्षेत्र:  श्री राम विद्यालय, कक्ष क्रमांक 3 

अधिक से अधिक महिलाएं चुनावी प्रक्रिया में लाना

महिला मतदान केंद्र आमतौर पर उन मतदान केंद्रों पर स्थापित किये जाते हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक होती है। इन केंद्रों के निर्माण के पीछे उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक महिलाएं चुनावी प्रक्रिया में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. विपीन इटानकर ने अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान कर जिले के मिशन विशिष्टता को सफल बनाने की अपील की है।