logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रेम प्रकरण में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन संदिग्ध को किया गिरफ्तार


नागपुर: उपराजधानी में हत्याओं का दौर जारी है। गुरुवार को वाठोडा थाना अंतर्गत एक हत्या का मामला सामने आया, जहां प्रेम प्रकरण के चलते दोस्तों ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान रवि सावा (26, इंदोरा) निवासी के रूप में हुई है। वहीं वारदात में शामिल तीनों आरोपियों आवेश मिर्जा बेग, कुणाल खड्तकर और आयुष पेठेको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह पांढुर्ना गांव के पुलिस पाटिल ने जानकारी दी कि, खून से लहू लुहान एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव की जाँच करने पर युवक की जेब से मोबाइल मिला जिससे उसकी पहचान रवि साव के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जाँच के दौरान पुलिस को पता चला की मृतक युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से युवती आरोपी आवेश की तरफ झुकने लगी थी। जिसको लेकर रवि और आरोपी आवेश के बीच कई बार विवाद भी हुआ। बुधवार को रवि ने आवेशको फ़ोन कर मिलने के लिए बुलाया। आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ मिलने पंहुचा। इस दौरान आरोपी के दो दोस्त भी मौजूद थे। आरोपियों ने रवि को कार में बिठाकर आउटर रिंग रोड की तरफ लेकर गए।

इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकला और रवि पर वार करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने 25 से ज्यादा बार वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को पांढुर्ना गांव में शव फेंकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।