logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाकी नदी में डूबने से हुई युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव


नागपुर: कुछ माह से वाकी वूड्स के कन्हान नदी में युवाओं के डूबने की वारदात बढ़ गई है। इन घटनाओं के बावजुद भी लोग मान नहीं रहे है। रविवार को रोहित नवरतन वानखेड़े (29) वाकी शरीफ दर्शन को गया था। बाद में वह दोस्तों के साथ फेरफटका और मौज मस्ती के लिए नदी तट पर गया। मगर रोहित नदी में तैरने के लिए उतरा और पानी की गहराई का अंदाज़ा ना होने के कारण गोते खाने लगा। रोहित के दोस्त कुछ कर पाते तब तक रोहित डूब गया। 

रोहित के दोस्तों ने खापा पोलिस को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद एएसआई नारायण बोरकर ने सहयोगियों के साथ रोहित की खोज की, लेकिन शाम होने के कारण खोज को स्थगित कर दिया गया।  

सोमवार की सुबह खोज पुनः करने पर 10:30 बजे रोहित का शव पुलिस के हाथ लगा।  शव को सावनेर शवविच्छेदन के लिए भेजा गया। पुलिस ने नदी के किनारे पर चेतावनी फलक लगवाए है। इसके बावजूद भी लोग नजरअंदाज कर हादसे का शिकार बन जाते हैं।