logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

फारेस्ट गार्ड की भर्ती के दौरान युवक की मौत, दौड़ते-दौड़ते अचानक गिरा


नागपुर: वन विभाग ने फारेस्ट गार्ड के लिए दौड़ के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यवतमाल निवासी सचिन लांबट के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, युवक की मौत किडनी फेल होने से हुई है। हालांकि, अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आई। मौत का असली कारण तभी सामने आ पाएगा।

वन विभाग ने नागपुर जिले के लिए फारेस्ट गार्ड की 577 जगहों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। इसके  60,000 उम्मीदवारों द्वारा आवेदन भरे गए थे. इनमें से 32,500 युवा ही फिजिकल टेस्ट तक पहुंचने में सफल हुए। फिजिकल टेस्ट के दौरान युवाओं को पांच किती और युवतियों को तीन किमी की दौड़ लगानी थी। 

सिटी में रिक्त 577 वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के पदों के लिए. फॉरेस्ट भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान युवाओं को 5 किमी और युवतियों को 3 किमी की दौड़ लगाने का टास्क दिया गया था। जिसके तहत शहर के उम्मीदवारों के लिए पिछले सोमवार को दौड़ अयोजित की गई थी। वहीं बीते सोमवार को बाहरी युवाओं के लिए फिजिकल टेस्ट अयोजित किया गया। 

मृतक सचिन भी दौड़ में शामिल होने पहुंचा। मिहन में अयोजित पांच किलोमीटर दौड़ में दौड़ना शूरू किया। सचिन ने दौड़ पुरी करते ही नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों को लगा की थकने के कारण वह नीचे गिरा, लेकिन कुछ देर तक जब वह नही उठा तो वहां मौजूद वन अधिकारियों ने उसे उठाने का प्रयास किया। लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। तुरंत उसे ईलाज के लिए एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का असली कारण अभी सामने नहीं आया है। लेकिन हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है।