logo_banner
Breaking
  • ⁕ अकाल पर राजनीति कर रही महायुति सरकार, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने लगाया आरोप; सचिन वाझे की रिहाई को लेकर सरकार को घेरा ⁕
  • ⁕ नाकामी के लिए चुनाव आयोग को दोषी ठहराने की कांग्रेस की कोशिश - उइके ⁕
  • ⁕ Amravati: विदर्भ में 18 साल में पहली बार हुई कम बारिश, 11 जिलों में सिर्फ़ 687 मिमी बारिश रिकॉर्ड, एल-नीनो का असर ⁕
  • ⁕ Gondia: जंगली सूअरों का आतंक, सूखे की मार और धान बोनस का मुद्दा; किसानों के सवालों पर बलिराजा संघ आक्रामक ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

"जाती सहित नागरिकों से पूछे जायेंगे 40 सवाल", जनगणना 2027 को लेकर गृह मंत्रालय ने जारी की सवालों की सूची


नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनगणना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सवालों की सूची जारी कर दी है। जारी गजट के अनुसार, जनगणना के समय नागरिकों से 40 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें सबसे प्रमुख सवाल जाति से जुड़ा होगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 2026-27 में होने वाली जनगणना के साथ जाति जनगणना भी कराने की घोषणा की थी।

देश में हर 10 साल में  जनगणना की जाती है, जिसका मकसद देश में नागरिकों की संख्या पता लगाना हो जिससे भविष्य में उसके अनुरूप योजनाओं और कार्यक्रम बना सके। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण देश में  जनगणना का काम नहीं हो सका। करीब पांच साल की देरी के बाद केंद्र सरकार ने देश में  जनगणना का काम शुरू किया है।

देश में दो चरणों के तहत इसका काम किया जा रहा है। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना की जा रही है। जुलाई 2026 से सितंबर 2026 तक चलेगी। वहीं दूसरे चरण में नागरिकों की गणना की जाएगी, जिसके शुरुआत फरवर 2027 से शुरू होगी। वहीं नागरिकों की  गणना से पहले केंद्र सरकार ने सवालों की सूची जारी कर दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गैजेट के अनुसार, नागरिकों को  गणना के दरमियान 40 सवालों का जवाब देना पड़ेगा। जारी सूची के अनुसार, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पूर्व और वर्तमान पता की जानकारी देगी पड़ेगी।  इसी के साथ कितने बैंक खातें हैं सहित  कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन लगाई है या नहीं इसकी भी जानकारी साझा करना पड़ेगा। सबसे प्रमुख इस बार अपनी जाती की जानकारी भी साझा करनी पड़ेगी। 

ज्ञात हो कि, केंद्र सरकार ने इस बार नागरिकों के साथ उनकी जाती की भी गणना करने की घोषणा की है। आम तौर पर नागरिकों के साथ एससी-एसटी की गिनती होती है, लेकिन अन्य जातियों को नहीं गिना जाता था। करीब छह दशक में यह पहली बार है जब देश में जाती की गिनती होगी। आखिर बार 1951 में जाती की गणना की गई थी।