logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत


नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में अब एक नए फॉर्मेट की एंट्री होने जा रही है। टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी-20 के बाद अब क्रिकेट का चौथा फॉर्मेट ‘टेस्ट ट्वेंटी’ श्रीलंका में पहली बार खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर 2026 से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब यानी SSC मैदान पर होगी। प्रतियोगिता 29 नवंबर तक चलेगी, जबकि 30 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है।

इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात इसका मिश्रित यानी मिक्स्ड-जेंडर फॉर्मेट है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 13 से 21 साल की उम्र के 160 युवा क्रिकेटर इसमें हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों को चार महाद्वीपीय टीमों में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम में 40 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 20 लड़कियां और 20 लड़के शामिल होंगे। यानी शुरुआती संस्करण में कुल 80 लड़कियां और 80 लड़के खेलेंगे।

ऐसे खेला जाएगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’

इस फॉर्मेट में लड़कों और लड़कियों की टीमें मैदान पर अलग-अलग मुकाबले खेलेंगी, लेकिन दोनों के रन एक ही टीम के स्कोर में जोड़े जाएंगे। यानी लड़कियों की टीम के रन भी उतने ही महत्वपूर्ण होंगे जितने लड़कों के रन। अंत में दोनों के संयुक्त स्कोर से विजेता का फैसला होगा। हर मुकाबला 80 ओवर का और एक ही दिन में पूरा होगा। पहले 40 ओवर दिन में लाल गेंद और सफेद कपड़ों के साथ खेले जाएंगे। इसके बाद अगले 40 ओवर फ्लडलाइट्स में सफेद गेंद और रंगीन कपड़ों के साथ होंगे। सबसे खास बात यह है कि पहले 40 ओवर का स्कोर अगले 40 ओवर में रीसेट नहीं होगा, बल्कि पूरा स्कोर आगे बढ़ेगा।

युवा क्रिकेटरों को मिलेगा नया मंच 

टॉस भी इस फॉर्मेट में बेहद अहम होगा। टॉस से यह तय होगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और पहले लड़कियों का मुकाबला होगा या लड़कों का। आयोजकों ने इसे ‘Parity Rule’ से जोड़ा है, जिसमें एक टीम की लड़कियों और लड़कों दोनों का प्रदर्शन जीत के लिए बराबर जरूरी होगा। इस टूर्नामेंट के पीछे युवा क्रिकेटरों को नया मंच देने का उद्देश्य बताया गया है। दुनिया के पांच महाद्वीपों से हजारों युवा खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। अंतिम 160 खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट के जरिए किया जाएगा। ग्लोबल सिलेक्शन कमेटी की अध्यक्षता भारत के मशहूर कोच राजकुमार शर्मा कर रहे हैं, जबकि सलाहकार बोर्ड में एबी डिविलियर्स, मैथ्यू हेडन और सर क्लाइव लॉयड जैसे दिग्गज शामिल हैं।