logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच होगा दोगुना! T20 में खेलेंगे 20 देश, वनडे में आया 'सुपर-7' का नया नियम; देखें पूरा शेड्यूल


नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा सरप्राइज देते हुए पुरुष टी-20 (T20) और वनडे (ODI) वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े और चौंकाने वाले बदलाव किए हैं। एडिनबर्ग में आयोजित आईसीसी बोर्ड की वार्षिक बैठक में मुख्य कार्यकारी समिति (CEC) की सिफारिशों के बाद यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया। आईसीसी का मानना है कि इस नए फॉर्मेट से वर्ल्ड कप में प्रतिस्पर्धा और रोमांच काफी ज्यादा बढ़ जाएगा।

ये नए नियम साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप और 2028 के टी-20 वर्ल्ड कप से लागू होंगे। 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा, जबकि 2028 का टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होगा।

वनडे वर्ल्ड कप: अब दिखेगा 'सुपर-7' का दम (कुल 57 मैच)
आगामी वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इसका नया फॉर्मेट कुछ इस तरह होगा:

  • सुपर सीरीज: सबसे पहले 12वें, 13वें और 14वें नंबर की टीमों के बीच एक 'सुपर सीरीज' होगी। इसमें जीतने वाली टीम दूसरे राउंड में जाएगी।
  • दूसरा राउंड: इस राउंड में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस स्टेज में कुल 30 मैच होंगे।
  • सुपर-7 की एंट्री: दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें (कुल 6) और बाकी टीमों में से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 1 टीम को मिलाकर कुल 7 टीमें 'सुपर-7' राउंड में पहुंचेंगी।
  • सेमीफाइनल और फाइनल: सुपर-7 राउंड में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल में पहले नंबर की टीम चौथे से और दूसरे नंबर की टीम तीसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी।

T20 वर्ल्ड कप: 'सुपर-10' और 'एलिमिनेटर' से बढ़ेगा रोमांच (कुल 55 मैच)
2028 के टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें शामिल होंगी, जिसके नियम पूरी तरह बदल दिए गए हैं:

  • पहला स्टेज: 4-4 टीमों के 5 ग्रुप बनाए जाएंगे। पहले स्टेज में कुल 30 मैच होंगे और हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें आगे बढ़ेंगी।
  • सुपर-10 राउंड: आगे बढ़ने वाली 10 टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस राउंड में कुल 20 मुकाबले होंगे।
  • एलिमिनेटर का तड़का: दोनों ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीमें सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। वहीं, दोनों ग्रुप में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच दो 'एलिमिनेटर' मैच खेले जाएंगे। एलिमिनेटर जीतने वाली दो टीमें सेमीफाइनल की बची हुई दो जगहों को भरेंगी।

T20 वर्ल्ड कप के लिए 14 टीमें तय
इस मेगा इवेंट के लिए 14 टीमों का स्थान पहले ही पक्का हो चुका है, जिनमें शामिल हैं:
भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे।

ग्लोबल क्वालिफायर से आएंगी 8 टीमें:
बाकी बची 8 टीमों का चयन 16 टीमों के बीच होने वाले ग्लोबल क्वालिफायर से किया जाएगा। कनाडा, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, यूएई और अमेरिका जैसी टीमों को ग्लोबल क्वालिफायर खेलना होगा। इसमें अफ्रीका, एशिया और यूरोप से 2-2 टीमें, जबकि अमेरिका और एशिया पैसिफिक क्षेत्र से 1-1 टीम को मुख्य टूर्नामेंट का टिकट मिलेगा।