logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

महेंद्र सिंह धोनी ने Indian Premier League से लिया संन्यास, अब होंगे टीम के मेंटर; Chennai Super Kings ने की घोषणा


चेन्नई: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के IPL करियर का अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (Indian Premier League) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि धोनी अब खिलाड़ी के रूप में मैदान पर नहीं उतरेंगे, बल्कि टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही IPL में एक खिलाड़ी के रूप में धोनी का लंबा और यादगार सफर समाप्त हो गया है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव नए रूप में जारी रहेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स (Indian Premier League) ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी अब टीम के मेंटर की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम ने कहा कि धोनी जैसे असाधारण खिलाड़ी के साथ उसका रिश्ता हमेशा खास रहेगा। अनगिनत जीत, मुश्किल दौर और यादगार पलों में धोनी शुरू से ही टीम की ताकत रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को कई ऐतिहासिक सफलताएं दिलाईं और अब नई पीढ़ी के सुपर किंग्स खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे। टीम ने यह भी कहा कि 'थाला' हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई ही उनका घर रहेगा।


धोनी 2008 में IPL के पहले सीजन से ही इस लीग का हिस्सा रहे हैं। वह IPL के शुरुआती सीजन में खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में टीम ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीते।

18 सीजन का शानदार सफर, अब नई भूमिका

धोनी ने करीब 18 सीजन तक IPL में अपनी बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और कप्तानी से अलग पहचान बनाई। वह IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने कप्तान के रूप में 226 मैचों में टीम का नेतृत्व किया और 133 मुकाबलों में जीत दर्ज की। धोनी IPL में 190 से अधिक खिलाड़ियों को विकेट के पीछे अपना शिकार भी बना चुके हैं।

गौरतलब है कि धोनी चोट और फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते IPL 2026 के पूरे सीजन में नहीं खेल पाए थे। अब IPL 2027 से वह चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे।

मैदान पर नहीं दिखेगा 'थाला' का जलवा

धोनी के संन्यास के साथ ही IPL में उनके फैंस को अब मैदान पर उनके हेलीकॉप्टर शॉट और आखिरी ओवरों में मैच खत्म करने के अंदाज का इंतजार नहीं रहेगा। हालांकि, मेंटर के रूप में उनका अनुभव चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ियों के लिए अहम साबित हो सकता है। खिलाड़ी के रूप में उनका सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन CSK के साथ उनका रिश्ता आगे भी कायम रहेगा।