logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

BCCI ने किया इंडिया A टीम का ऐलान, विदर्भ के 3 खिलाड़ियों को मौका; हर्ष दुबे, यश ठाकुर और अमन मोखाड़े का टीम में हुआ चयन


नागपुर: विदर्भ क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि इस बार विदर्भ के तीन होनहार खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। हर्ष दुबे, यश ठाकुर और अमन मोखाड़े के चयन से न सिर्फ विदर्भ क्रिकेट जगत में उत्साह है, बल्कि उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। चयनकर्ताओं ने इस बार विदर्भ क्रिकेट को बड़ी सौगात देते हुए तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। टीम में विदर्भ के उभरते सितारे Harsh Dubey, Yash Thakur और Aman Mokhade को मौका दिया गया है। यह पहला अवसर है जब एक साथ विदर्भ के तीन खिलाड़ियों का चयन इंडिया ए टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ियों ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने पूरे सत्र में 577 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अहम मौकों पर विकेट चटकाते हुए विदर्भ को रणजी ट्रॉफी विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हर्ष दुबे ने भी अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम की सफलता में बड़ा योगदान दिया। ज्ञात हो कि, बीते वर्ष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ए टीम में चयन किया गया था।

इंडिया ए टीम में चयन की खबर मिलते ही खिलाड़ियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजन अपने बेटों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और इसे वर्षों की मेहनत का परिणाम बता रहे हैं। गौरतलब है कि इंडिया ए टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला 25 जून से शुरू होगा।