logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर का मनकापुर क्रीड़ा संकुल अब बनेगा 'राज्य स्तरीय खेल संकुल',100 करोड़ की विशेष निधि मंजूर; पुणे के बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर होगा विकास


नागपुर: उपराजधानी नागपुर के खेल मानचित्र पर एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य सरकार ने नागपुर के मनकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल को राज्य स्तरीय खेल संकुल (State Level Sports Complex) का दर्जा प्रदान कर दिया है। सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय से अब विदर्भ के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण यहीं उपलब्ध हो सकेगा।

पुणे के बालेवाड़ी की तर्ज पर होगा आधुनिकीकरण

सरकार की घोषणा के अनुसार, मनकापुर संकुल को पुणे के छत्रपति शिवाजी महाराज खेल संकुल, बालेवाड़ी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शालेय शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के माध्यम से ₹100 करोड़ की विशेष निधि तुरंत मंजूर की गई है।

नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला विदर्भ के खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करता है।

विदर्भ के खिलाड़ियों को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय मंच

इस कदम का सीधा लाभ विदर्भ क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को मिलेगा। अब उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल वातावरण प्राप्त होगा। इससे प्रदेश के खेल क्षेत्र में नई प्रतिभाओं के उभरने को प्रोत्साहन मिलेगा और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विदर्भ की भागीदारी बढ़ेगी।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय नागपुर को सिर्फ उपराजधानी ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में भी स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।