logo_banner
Breaking
  • ⁕ Yavatmal: ACB की बड़ी करवाई, रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में दो धारदार तलवारें लेकर दहशत फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ Gondia: उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के अस्थि कलश का गोंदिया में भावुक दर्शन, कोरणी घाट पर होगा अस्थि विसर्जन ⁕
  • ⁕ Bhandara:कांग्रेस को झटका, ओबीसी जिलाध्यक्ष शंकर राऊत ने भाजपा में किया प्रवेश ⁕
  • ⁕ Bhandara: किसानों का पटाखा फोड़ आंदोलन, धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने की मांग ⁕
  • ⁕ नई दिल्ली में दिवंगत अजित पवार की श्रद्धांजली सभा, सांसद प्रफुल्ल पटेल ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ में जल्दबाजी को लेकर दिया जवाब ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया


मुंबई: क्रिकेट जगत में भारतीय महिला टीम ने विश्व विजेता बनकर इतिहास रच दिया है। नवी मुंबई के क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका की टीम को ५२ रन से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी।  

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। जित के लिए साउथ अफ्रीका को 299 रन बनाने थे, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने ये मुकाबला 52 रन से जीत लिया और पहली बार महिला टीम वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम की।   

वैसे भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। 2005 में बेटियों के चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने और 2017 में इंग्लैंड ने तोड़ दिया था। लेकिन इस बार बेटियों ने हार नहीं मानी और अपना दमदार खेल प्रदर्शन करते हुए टीम को विश्व विजेता बनाई। 

सेमीफइनल में ही टीम ने जिसतरह से ७ बार की विश्व चैम्पियन रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर फ़ाइनल पहुंची उससे ये तो स्पष्ट हो गया था, देश की बेटियां इस बार जरूर कामयाब होगी। वर्ल्ड कप में विजेता बनने के बाद से ही टीम को बधाई मिल रही है। इसके साथ ही बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईसीसी महिला विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।