logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आईपीएल की तर्ज पर एफपीएल, सात फ़रवरी से 15 फ़रवरी 2026 तक नागपुर के मनकापुर स्टेडियम में होगा आयोजन


नागपुर: नागपुर में जल्द ही आईपीएल की तर्ज पर हैंडबॉल प्रो लीग की शुरुआत होने जा रही है। इस पहल से न केवल नागपुर बल्कि पूरे विदर्भ के हैंडबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा मौका मिलेगा। 

आज शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में लीग का लोगों लॉच किया गया। इस दौरान मंत्री पंकज भोयर, पूर्व महापौर कुंदाताई विजयकर सहित खेल से जुड़े पूर्व खिलाडी और लीग के आयोजनकर्ता  मौजूद रहे।  फ़रवरी महीने में इस लीग की शुरुआत होगी। शहर के मनकापुर स्टेडियम में इसका आयोजन सात फ़रवरी से 15 फ़रवरी तक किया जाएगा। लीग में 12 टीम शामिल होंगी, जिसमें छह पुरुष और छह महिला टीम होंगी।

प्रत्येक टीम  में विदर्भ के चार, महाराष्ट्र के चार, देश के चार सहित दो विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। सभी खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के तहत किया जाएगा। जो ज्यादा बोली लगाएगा उसे खिलाडी मिलेगा। वहीं सीरीज जीतने वाले को 52 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, वहीं अभिनेत्री ईशा देयोल को लीग का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है।