logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती में मेलघाट आंदोलन के पहले चरण को मिली सफलता, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बाद आंदोलन स्थगित ⁕
  • ⁕ राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुनाव, नागपुर से उम्मीदवार माया इवनाते भी बनीं सांसद ⁕
  • ⁕ 16 मार्च को चंद्रपुर मनपा की स्थायी समिति अध्यक्ष पद चुनाव ; संख्या बल से रोचक होगा मुकाबला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम ने मारवाड़ी समुदाय के खिलाफ कहे अपशब्द, पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत ⁕
  • ⁕ Buldhana: पत्नी का हादसा नहीं, सुनियोजित हत्या; पति सहित चालक गिरफ्तार, पहले तीन बार जहर देकर मारने का भी किया प्रयास ⁕
  • ⁕ 9 मार्च से नई ऑटो रिक्शा व टैक्सी परमिट पर रोक, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी ⁕
  • ⁕ Nagpur: जरीपटका क्षेत्र में खेत के कमरे से महिला की लाश बरामद, अर्धनग्न और सड़ी-गली हालत में मिला शव ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

IND vs NZ T20: रात 10 बजे के बाद भी चलेगी नागपुर मेट्रो, क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय


नागपुर: नागपुर के जामठा स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज T20 मुकाबले का होगा है, जिसमें भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच को लेकर नगरवासी और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस उत्साह को ध्यान में रखते हुए महामेट्रो ने मेट्रो ट्रेन सेवाओं को रात 10 बजे के बाद भी बढ़ाने का निर्णय लिया है।

महामेट्रो प्रशासन ने क्रिकेट लवर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ट्रेन सेवाओं को आधी रात तक जारी रखने का निर्णय लिया है। ज़रूरत पड़ने पर मेट्रो सर्विस को इसके बाद भी बढ़ाया जा सकता है।

खापरी मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन आधी रात को चलेगी। इसके बाद भी मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी ताकि पैसेंजर सीधे ऑटोमोटिव स्क्वायर जा सकें या सीताबर्डी इंटरचेंज पर ट्रेन बदलकर एक्वा लाइन पर किसी भी दिशा में यात्रा कर सकें।

मेट्रो ट्रेनें हर 10 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिससे भीड़ और ट्रैफिक जाम से बचने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे सुविधा और सुरक्षा के लिए मेट्रो का ही इस्तेमाल करें।