logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर शहर पुलिस की राज्यस्तरीय पुलिस कर्तव्य स्पर्धा में शानदार कामयाबी; 12 पदक जीतकर महाराष्ट्र में दूसरा स्थान


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य पुलिस कर्तव्य मेलावा-2026 में नागपुर शहर पुलिस ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक हासिल किए और राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न तकनीकी एवं वैज्ञानिक स्पर्धाओं में अपनी दक्षता साबित की। नागपुर पुलिस ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर शहर पुलिस दल का गौरव बढ़ाया।

पुणे में आयोजित 21वें महाराष्ट्र राज्य पुलिस कर्तव्य मेलावा-2026 में 5 से 10 अक्टूबर 2026 के दौरान विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इनमें निरीक्षण परीक्षण,  (पोर्ट्रेट), फौजदारी कानून,  (फॉरेंसिक साइंस), चिकित्सा-कानूनी परीक्षण, फिंगरप्रिंट, सूचना प्रौद्योगिकी, पुलिस वीडियोग्राफी और श्वान दस्ते से संबंधित प्रतियोगिताएं शामिल थीं। 

नागपुर शहर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और व्यावसायिक क्षमता का प्रदर्शन किया। नागपुर शहर पुलिस की इस सफलता से अपराध जांच में तकनीकी ज्ञान, वैज्ञानिक पद्धतियों और आधुनिक उपकरणों के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे भविष्य में अपराधों की जांच अधिक सटीक और प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।