logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सरकार ने दी 100 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी; पालकमंत्री बावनकुले के प्रयासों को मिला यश


नागपुर: नागपुर को देश के प्रमुख खेल केंद्रों में से एक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। नागपुर जिला खेल संकुल (Sports Complex) के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये के भव्य प्रोजेक्ट को प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। स्कूली शिक्षा एवं खेल विभाग ने इस संबंध में शासनादेश (GR) जारी कर दिया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए नागपुर जिले के पालकमंत्री और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले लगातार प्रयास कर रहे थे।

इन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा खेल संकुल:

नागपुर जिला खेल संकुल को आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत निम्नलिखित सुविधाएं तैयार की जाएंगी:

  • 300 लड़कों और 300 लड़कियों के लिए अलग-अलग सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल (वसतिगृह)।
  • अत्याधुनिक बहुउद्देशीय इंडोर हॉल।
  • 20 मीटर और 50 मीटर की शूटिंग रेंज।
  • 400 मीटर का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक।
  • हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ मैदान।
  • सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट और 70 मीटर की आर्चरी (तीरंदाजी) रेंज।
  • कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल के मैदान।
  • मिनी गोल्फ सुविधा और आधुनिक जिम (व्यायामशाला)।
  • सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, चेंजिंग रूम और वाटर सप्लाई की हाई-टेक व्यवस्था।

कैबिनेट से मंजूरी के बाद रास्ता साफ

इस परियोजना को 20 मई 2026 को उच्च स्तरीय सचिव समिति की मंजूरी मिली थी, जिसके बाद 25 जून 2026 को राज्य कैबिनेट ने भी इसे हरी झंडी दे दी। अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने से प्रोजेक्ट का काम जमीन पर शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इसके लिए पूरा फंड स्कूली शिक्षा और खेल विभाग के बजट से दिया जाएगा।

काम की गुणवत्ता के लिए सख्त नियम

प्रोजेक्ट में तकनीकी काम की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो, इसके लिए सरकार ने निविदा (Tender) प्रक्रिया में सख्त नियम रखे हैं। मुख्य ठेकेदार के लिए खेल क्षेत्र के अनुभवी कांट्रैक्टर के साथ संयुक्त उद्यम (Joint Venture) करना अनिवार्य किया गया है।

बावनकुले ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बड़ी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नागपुर के खेल विकास के लिए हमेशा सकारात्मक रुख अपनाया है। इस प्रोजेक्ट से नागपुर की पहचान एक आधुनिक खेल केंद्र के रूप में मजबूत होगी और विदर्भ के प्रतिभावान खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

विदर्भ के खिलाड़ियों का सपना होगा सच

इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बनने से विदर्भ के होनहार खिलाड़ियों को उनके टैलेंट के हिसाब से ट्रेनिंग, रहने की सुविधा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सही माहौल मिलेगा। साथ ही, नागपुर में बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना भी बेहद आसान हो जाएगा।