logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

NHAI ने टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली में अनियमितताओं को लेकर 14 एजेंसियों पर लगाया प्रतिबंध


नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली में अनियमितताओं के लिए 14 उपयोगकर्ता शुल्क वसूली एजेंसियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MORTHIndia) ने कहा कि अनुबंध समझौते के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण एजेंसियों पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अत्रैला शिव गुलाम टोल प्लाजा पर यूपी स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा छापेमारी की गई। एफआईआर के आधार पर एनएचएआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी एजेंसियों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया। शुल्क संग्रह एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। अनुबंध समझौते के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए एजेंसियों को दो साल की अवधि के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। अनुबंध के उल्लंघन के लिए दोषी एजेंसियों की 100 करोड़ रुपये से अधिक की 'प्रदर्शन प्रतिभूतियां' जब्त कर ली गई हैं और उन्हें भुनाया जा रहा है।

प्रतिबंधित एजेंसियों द्वारा प्रबंधित टोल प्लाजा के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, एनएचएआई दोषी एजेंसियों को टोल प्लाजा को एक नई एजेंसी को सौंपने के लिए सूचित करेगा, जिसे प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया जाएगा। एनएचएआई राजमार्ग संचालन में उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी चूक से जीरो टॉलरेंस के साथ निपटा जाएगा। चूककर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, और उन्हें कठोर दंड के साथ एनएचएआई परियोजनाओं से वंचित किया जाएगा।