logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पवन खेड़ा ने किरन रिजिजू और गिरिराज सिंह का वीडियो शेयर कर कसा तंज, केंद्रीय मंत्री का पलटवार, बोले- हेमंता बिस्वा शर्मा से करूंगा शिकायत


नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद पावन खेड ने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और गिरिराज सिंह पर तंज कसा। खेड़ा ने दोनों का वीडियो शेयर कर कहा कि, राहुल गाँधी ने दोनों नेताओं का क्या हाल कर दिया है। कांग्रेस नेता के बयान पर केंद्रीय मंत्री रिजुजू ने पलटवार किया और इसकी शिकायत असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा से करने की बात कही। 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते दिनों रिजिजू और गिरिराज सिंह ने अपने-अपने आधिकारिक अकाउंट से वीडियो शामिल किया था। पहला वीडियो केंद्रीय मंत्री रिजिजू का था, जो अपने लोकसभा क्षेत्र में स्थित एक नदी में नहाने का वीडियो साझा किया। वहीं दूसरा वीडियो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का था, जो एक कार्यक्रम में खुद को 74 साल का युवा बताते हुए दिखाई दिए। दोनों वीडियो को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता ने दोनों नेताओं पर तंज कस्ते हुए कहा कि, सोचिए, राहुल जी ने बीजेपी को किस कदर बेचैन कर दिया है। 
एक तरफ किरेन रिजिजू हाफ-नेकेड होकर तैरने भी जाएं, तो उन्हें राहुल गांधी का जिक्र किए बिना चैन नहीं मिलता। दूसरी तरफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह खुद को 74 साल का “नवजात शिशु” बता रहे हैं।" खेड़ा ने आगे लिखा, "राहुल जी, आपने इन सबका क्या हाल कर रखा है?"

किरण रिजुजू का पलटवार 
कांग्रेस नेता के तंज पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने जोरदार पलटवार किया। केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "प्रिय पवन खेड़ा जी, अगर आप हाफ-नेकेड स्विमिंग की बात करेंगे तो मैं आपके अनुशासनहीन आचरण की शिकायत मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी से करूंगा। क्या आप पूरी ड्रेस और कोट पहनकर तैरते हैं?

उन्होंने आगे लिखा, "आप पहली बार राज्यसभा सांसद बने हैं और आपकी पार्टी ने आपको नामांकित किया है, जबकि मैं अब तक 8 चुनाव लड़ चुका हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको अभद्र टिप्पणी करने का अधिकार मिल गया।"

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, "मैं अपने गांव के लोगों और समर्थकों को प्रेरित करने के लिए उनके साथ तैरता हूं। जब मैं अपने लोगों के बीच होता हूं, तब मेरे दिमाग में राहुल जी नहीं होते। लेकिन कांग्रेसियों ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया कि मैं राहुल जी की तरह तैर नहीं सकता। इसी पर मैंने जवाब दिया, क्योंकि मैं किसी भी गतिविधि के लिए ट्रेनिंग नहीं लेता।" खेड़ा को हिदायत देते हुए रिजिजू ने कहा, "मैं हमारी महान नदियों में स्वाभाविक रूप से तैरने वाला खिलाड़ी हूं। इसलिए बेवजह हर समय अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें।" वहीं रिजिजू के ट्वीट को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी रीट्वीट किया।


कई बार आलोचना में सीमाएं लांघी 
ज्ञात हो कि, कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित राहुल गाँधी के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता है। खेड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मोदी सरकार की मुखर होकर आलोचना करते हैं। इस दौरान कई बार वह मर्यादा भी भूल जाते हैं और अमर्यादित टिप्पणी कर देते हैं। बीते दिनों जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी के आंदोलन के दौरान खेड़ा ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। वहीं असम विधानसभा चुनाव के दौरान खेड़ा ने हेमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद सरमा ने खेड़ा पर आपराधिक मामला दर्ज कराया था। गिरफ़्तारी से बचने के लिए खेड़ा कई दिनों तक अंडर ग्राउंड रहे, हालांकि, बाद में उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।