logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

India-Pakistan War: "पाकिस्तान की कार्रवाई भड़काऊ और तनाव बढ़ाने वाली, पंजाब में एयरबेस स्टेशन पर हमले की कोशिश"


नई दिल्ली: भारत सरकार ने शनिवार को कहा कि पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की कार्रवाई को “उकसाने वाली और तनाव बढ़ाने वाली” कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पंजाब में वायुसेना के ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। ब्रीफिंग को विदेश सचिव विक्रम मिस्री, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने संबोधित किया।

ब्रीफिंग के दौरान विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत में 26 स्थानों पर हमला किया है और पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम क्षेत्रों में सैनिकों को भेजना शुरू कर दिया है। यह ब्रीफिंग भारत द्वारा जवाबी हमले शुरू करने के कुछ घंटों बाद आई है, जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में लक्ष्यों पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार की।

प्रेस ब्रीफिंग में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान के द्वारा  चिकित्सा केंद्रों और स्कूल के परिसरों को भी निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ लेकर पूरे बॉर्डर पर आक्रामक गतिविधियों को जारी रखा। उन्होंने आगे बताया कि LoC पर पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी में हल्के हथियारों से गोलीबारी जारी रही। भारतीय सेना इसका अपने तरीके से जवाब दिया।  

देखें वीडियो: