logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

मध्य प्रदेश के सिवनी में लगे भूकंप के झटके, घरों से भागे लोग


सिवनी: नागपुर के पड़ोसी जिले सिवनी में रविवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 11.48 मिनट पर यह झटके लगे। जमीन हिलते देख घरों में बैठे लोग जान बचाने बाहर भागने लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई है। राहत की बात यह है कि भूकंप से किसी तरह की किसी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।

भूकंप के झटके सिवनी जिले के अधिकांश हिस्सों में महसूस किए गए। झटके महसूस होने पर लोग घबरा गए। देर रात होने के बावजूद आनन-फानन में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप का केंद्र सिवनी के आस-पास के इलाकों में था, जबकि भूकंप  का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। फिलहाल, भूकंप से कहीं किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।