logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लाड़ली बहना योजना का दुरुपयोग करने वाले 26 लाख लोगों की पहचान, मुख्यमंत्री फडणवीस ने लाभ रोकने का दिया आदेश


नागपुर: लाड़ली बहना योजना का गलत तरीके से लाभ उठाने वाले लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि नागपुर सहित पूरे राज्य में करीब 26 लाख ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिन्होंने इस योजना का गैरफायदा उठाया है।

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि इन सभी लोगों का लाभ तुरंत रोका जाएगा। उन्होंने कहा, "यह योजना केवल उन महिलाओं के लिए है जो वास्तव में इसकी पात्र हैं। जिन लोगों ने गलत जानकारी देकर या अवैध तरीकों से इसका लाभ लिया है, उनकी पहचान हो चुकी है और अब उन्हें मिलने वाली सहायता राशि बंद कर दी जाएगी।"

सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया की गहन जांच के लिए एक अभियान चलाया था, जिसमें डेटा और अन्य दस्तावेजों के आधार पर अपात्र लाभार्थियों का पता लगाया गया। यह कदम योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि इसका लाभ केवल जरूरतमंद महिलाओं तक ही पहुंचे। इस कार्रवाई से सरकार का इरादा उन लोगों को कड़ा संदेश देना है जो सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग करने का प्रयास करते हैं।