logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुरानी रंजिश में हुआ खूनी झड़प, यशोदरा नगर में दो ट्रांसपोर्टरों पर जानलेवा हमला; CCTV फुटेज आया सामने ⁕
  • ⁕ Nagpur: बाइक के अगले हिस्से से निकला जहरीला कोबरा, दो युवकों ने समय रहते बाइक रोककर टाला बड़ा हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा में महिला राज; नीता ठाकरे महापौर, लिला हाथीबेड उपमहापौर निर्वाचित; लगे जय श्री राम और जय संविधान के नारे ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार, पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला, दोनों हुए गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महानगरपालिका महापौर, उपमहापौर चुनाव: कांग्रेस और बीजेपी में अंदरूनी कलह आई नजर, कई नामांकन पत्र दाखिल ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादी विरोधी अभियान में तीन माओवादी ढेर, एक जवान वीरगति को प्राप्त ⁕
  • ⁕ मनपा के अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आक्रामक; मनपा के बाहर किया जोरदार आंदोलन, एक तरफा कार्रवाई का लगाया आरोप ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

ईडब्ल्यूएस फ्लैट घोटाले में दोषी मानिकराव कोकाटे ने दिया इस्तीफा, नाशिक सत्र न्यायलय के गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद दिया इस्तीफा


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मानिकराव कोकाटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ फ्लैट घोटाले के मामले में अदालत द्वारा गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। वहीं राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कोकाटे का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ज्ञात हो कि, यह मामला करीब 30 साल पुराने EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैट आवंटन घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि मानिकराव कोकाटे और उनके भाई ने अपनी वास्तविक आय छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन फ्लैटों का लाभ उठाया, जो गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए आरक्षित थे। जांच के दौरान राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। नासिक की निचली अदालत पहले ही इस मामले में मानिकराव कोकाटे को दोषी ठहरा चुकी है और उन्हें दो साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है। 

बाद में सत्र न्यायालय ने भी सजा को बरकरार रखा। इसके बाद अदालत ने उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होते ही प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर हलचल तेज हो गई। कोकाटे ने अदालत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका लगाई, लेकिन अदालत ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। 

गिरफ्तारी वारंट की खबर सामने आते ही और अदालत के निर्देश पश्चात विपक्ष ने मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। सरकार की छवि पर असर पड़ने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोकाटे का खेल मंत्रालय उनसे लेकर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को दे दिया था।  वहीं बढ़ते दवाब के बीच कोकाटे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसे राज्यपाल ने भी स्वीकार कर लिया।