logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

अमरावती मनपा चुनाव: युवा स्वभामिनी ने भाजपा का बिगाड़ा खेल, केवल जीत पाई 25 सीट


अमरावती: अमरावती महानगरपालिका चुनाव के नतीजों ने शहर की राजनीति की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी है। 87 सदस्यीय मनपा में भाजपा भले ही 25 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन स्पष्ट बहुमत से वह काफी दूर रह गई। वहीं कांग्रेस और युवा स्वाभिमानी पार्टी ने 16-16 सीटों पर जीत दर्ज कर मुकाबले को पूरी तरह त्रिकोणीय बना दिया। घोषित परिणामों से साफ है कि युवा स्वाभिमानी पार्टी की दमदार मौजूदगी ने भाजपा के सत्ता समीकरण को झकझोर दिया है, खासकर उन वार्डों में जहां भाजपा के उम्मीदवार मैदान में थे और वहां पार्टी को करारी चुनौती का सामना करना पड़ा।

अमरावती महानगरपालिका चुनाव के सभी 87 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और इन परिणामों ने शहर की राजनीति में बड़ा बदलाव स्पष्ट कर दिया है। चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 25 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, हालांकि वह स्पष्ट बहुमत से दूर रही। कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है, जबकि युवा स्वाभिमान पार्टी ने 16 सीटें जीतकर सत्ता समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है। युवा स्वाभिमान की प्रभावशाली मौजूदगी ने भाजपा के लिए सरकार गठन की राह को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) को 11 सीटें मिली हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) ने 3 और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। बहुजन समाज पार्टी ने 3 सीटें जीती हैं, वहीं एआईएमआईएम ने 10 सीटों पर सफलता दर्ज कर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। वंचित बहुजन आघाड़ी को 1 सीट पर संतोष करना पड़ा है। 

स्वाभिमानी और अजित गुट के साथ भाजपा करेगी गठबंधन

इन नतीजों के साथ ही अमरावती मनपा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में आने वाले दिनों में सत्ता गठन को लेकर जोड़-तोड़ और गठबंधन की राजनीति तेज होने की संभावना जताई जा रही है। राज्य में स्वाभिमानी, अजित पवार की एनसीपी गठबंधन में शामिल है। जिसको देखते हुए अमरावती मनपा में भी तीनों दल एक साथ सत्ता में शामिल हो सकते हैं।