logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनपा चुनावो में भाजपा की जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- जनता ने विकास के नाम पर दिया वोट ⁕
  • ⁕ अमरावती मनपा चुनाव: युवा स्वभामिनी ने भाजपा का बिगाड़ा खेल, केवल जीत पाई 25 सीट ⁕
  • ⁕ Chandrapur Election Result: भाजपा को लगा झटका, 27 सीट जीतकर कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी; देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची ⁕
  • ⁕ Akola Municipal Corporation Result: अकोला मनपा पर भाजपा का परचम, 38 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी ⁕
  • ⁕ Municipal Corporation Election 2026: नागपुर मनपा में भाजपा की प्रचंड जीत, लगातार चौथी बार सत्ता में हुई काबिज ⁕
  • ⁕ Chandrapur NMC Election 2026: कांग्रेस को बड़ी बढ़त, चंद्रपुर में जीत लगभग तय: विजय वडेट्टीवार ⁕
  • ⁕ प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने झोंकी पूरी ताक़त; फडणवीस निकाल रहे बाइक रैली, गडकरी और बावनकुले की जनसभाओं से मांगे जाएंगे वोट ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

नागपुर मनपा में बढ़ी मुस्लिम प्रतिनिधयों की संख्या, 2017 के मुकाबले 2026 में जीते 12 उम्मीदवार


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका चुनाव (Nagpur Municipal Corporation) 2026 के नतीजों में मुस्लिम प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2017 के मनपा चुनाव में जहां मुस्लिम समुदाय से केवल 5 प्रतिनिधि निर्वाचित हुए थे, वहीं इस बार 2026 के चुनाव में 12 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर मनपा में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

चुनावी परिणामों से स्पष्ट है कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में मतदाताओं ने कांग्रेस के बजाय अन्य दलों पर भरोसा जताया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और मुस्लिम लीग ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाई है। इन दोनों दलों ने मिलकर कुल 10 सीटों पर जीत दर्ज की है।

इन प्रभागों से जीते मुस्मिल उम्मीदवार, 

प्रभाग तीन से एआईएमआईएम की 

  • सोफिया शेख  
  • अलीशा शेख 

प्रभाग छह से मुस्लिम लीग के 
  • मोहम्मद मुजतबा अंसारी 
  • सायमा कुरैशी 
  • असलम खान मुल्ला 


प्रभाग सात से कांग्रेस उम्मीदवार

  • आसिफ सादिक शेख 

प्रभाग आठ से कांग्रेस उम्मीदवार 

  • सैयद मुस्कान 
  • सिराज अहमद अंसारी 
  • अंसारी सायदा बेगम 
  • वसीम खान 

प्रभाग 30 से एआईएमआईएम की 

  • तसनीम परवीन ताज़ी 
  • शकील पटेल 

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि, स्थानीय मुद्दों, प्रत्याशियों की सक्रियता और जमीनी पकड़ के चलते मुस्लिम मतदाताओं का रुझान बदला है। बढ़ी हुई संख्या ने न केवल नागपुर मनपा की राजनीतिक तस्वीर बदली है, बल्कि आने वाले समय में शहर की सियासत में नए समीकरण भी खड़े कर दिए हैं।