logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

नमो किसान सम्मान योजना को कैबिनेट से मिली मंजूरी, राज्य के एक करोड़ किसानों को हर साल मिलेंगे छह हजार रूपये 


मुंबई: राज्य बजट में घोषित की गई नमो किसान सम्मान योजना (Namo Kisan Samman Yojana) को राज्य कैबिनेट (State Cabinet) ने अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ किसानों को अब हर साल छह हजार रूपये मिलने का रास्ता साफ़ हो गया है। इस बात की जानकारी मंगलवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इसी के साथ राज्य कैबिनेट ने फसल बीमा के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें किसानों को मात्र एक रुपये में फसल बीमा उपलब्ध होगी। 

ज्ञात हो कि, राज्य बजट में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य के किसानों को हर साल छह हजार रूपये देने का ऐलान किया था। इसके लिए राज्य में नमो किसान सम्मान योजना का ऐलान किया था। इसी के साथ राज्य सरकार ने बजट में ही किसानों को मुफ्त में फसल बीमा उपलब्ध कराने का ऐलान किया था। इसके तहत किसान केवल एक रुपये भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

निर्णय की जानकारी देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "राज्य कैबिनेट ने नमो किसान सम्मान योजना को आज मंजूरी दे दी है। जैसे की केंद्र सरकार द्वारा हर साल छह हजार रुपये देगी ठीक उसी तरह राज्य सरकार भी छह हजार रुपए देगी। इसके अनुसार अब हर साल किसानों को 12 हजार रुपये मिलेंगे। इस निर्णय से राज्य के एक करोड़ कइसनो को फायदा मिलेगा।" 

उन्होंने आगे कहा कि, "इसी के साथ कैबिनेट ने एक रुपये में फसल बीमा उपलब्ध कराने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत किसानों को केवल एक रुपये में रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।" इस निर्णय से राज्य सरकार पर हर साल 3000 करोड़ का अतिरिक्त प्रभार पड़ेगा।