logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के आदेश से भाजपा पदाधिकारियों में मचा हड़कंप


स्टोरी बाय: पवन झबाड़े, एडिट बाय: रवि शुक्ला  

चंद्रपुर: पालकमंत्री और लोकसभा उम्मीदवार रहे सुधीर मुनगंटीवार ने जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा को चंद्रपुर लोकसभा चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले पदाधिकारियों की एक सूची तैयार करने की निर्देश दिया है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और संगठन मंत्री उपेन्द्र कोठेकर भी मौजूद रहे। मुनगंटीवार के इस आदेश से बीजेपी के कई पदाधिकारियों को झटका लगा है.

संभावना है कि अगले दो दिनों में भाजपा की तहसीलस्तर पर मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जायेगी। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी विरोधियों की सूची में कई पदाधिकारियों का पत्ता कट जाएगा।

विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में कल शुक्रवार को नागपुर में बीजेपी की कोर कमेटी की जिलेवार बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले और संगठन मंत्री उपेन्द्र कोठेकर शामिल हुए। चंद्रपुर जिले की बैठक में मुनगंटीवार सहित जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, शहर अध्यक्ष राहुल पावड़े, विधायक बंटी भांगड़िया, पूर्व जिला अध्यक्ष देवराव भोंगले, पूर्व विधायक अतुल देशकर, संजय धोटे, चंदन सिंह चंदेल, मंगेश गुलवाड़े सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि और संगठन स्तर पर क्या करना है, इस संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा की गई. इसी बैठक में भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य खुशाल बोंडे ने बताया कि पिछले चार वर्षों से चंद्रपुर जिले में कोई कार्यकारिणी नहीं है। देवराव भोंगले तीन साल तक जिला अध्यक्ष रहे। उसके बाद पिछले एक साल से हरीश शर्मा इस पद पर हैं. लेकिन मंडल कार्यकारिणी नहीं बन पाए। उस पर मुनगंटीवार ने शर्मा को अगले दो दिन में मंडल कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिए। किसी से पूछने की जरूरत नहीं है। कुछ नेता इस कार्यकारिणी के विरोध में आएंगे। इसी के साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने वाले नेताओं की सूची भी तैयार काने के निर्देश दिए। 

मुनगंटीवार लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार थे। हालांकि, वह 260,000 वोटों से हार गये। उस वक्त चर्चा थी कि बीजेपी के कुछ पदाधिकारीयों ने पार्टी का काम नहीं किया। मुनगंटीवार के निर्देश से शंकाएं सही हो गई हैं। वहीं इस सूची में जिसका नाम आएगा उसे आगामी कार्यकारिणी में जगह नहीं मिलेगी, जिसके कारण कई नेताओं की चिंता बढ़ गई है। वहीं इस मामले में बोंडे ने कहा कि, "मैंने ही बैठक में मंडल कार्यकारिणी का मुद्दा उठाया था। जिस पर चर्चा करते हुए यह निर्देश दिए गए।" हालांकि, जिला अध्यक्ष शर्मा ने इससे इनकार किया है।