logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

अधिवेशन में पांच दिन काम होने की उम्मीद, अब बची नहीं जवाब देने वाली सरकार: विजय वडेट्टीवार


नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने नागपुर के दीक्षाभूमि में भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा मानना ​​है कि जब तक बाबा साहेब का दिया हुआ संविधान रहेगा, इस देश में लोकतंत्र बना रहेगा और तानाशाही नहीं आएगी। भारत का संविधान बहुजन लोगों का सुरक्षाकवच है।

नागपुर में होने वाले शीतकालन अधिवेशन के बारे में पूछे जाने पर वडेट्टीवार ने कहा,  “अधिवेशन के विषय बड़े हैं। पांच दिन काम होने की उम्मीद है। अब जवाब देने के लिए कोई सरकार नहीं बची है, लेकिन हम सवाल उठाएंगे और उन्हें जनता के सामने लाएंगे। पिछले अधिवेशन से लेकर अब तक, विदर्भ में जंगली जानवरों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है। हर दिन बाघ के हमले हो रहे हैं, जंगल श्राप है या वरदान, अब यह कहने का समय आ गया है। अगर पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए इंसानों की जानें जा रही हैं, तो सरकार क्या कर रही है?”

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, “नागपुर और मुंबई ड्रग्स के हब बन गए हैं। नौकरी के लिए विदर्भ से बड़ी संख्या में लोग जा रहे हैं। विदर्भ में सत्ता में होने के बावजूद युवाओं के रोज़गार का क्या हुआ? लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे गंभीर हैं। स्कैम बढ़ गए हैं। सरकार का अब कंट्रोल नहीं रहा। सरकार मन मर्जी से घूम रही है।”