logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में फॉर्च्यूनर सवारों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही है तलाश


नागपुर: नागपुर शहर में ट्रैफिक नियमों के  धजिया उडाने वाला एक वीडियो सामने आया है, जहां कुछ युवक अपनी जान को खतरे में डालते हुए सड़क पर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस इन कार सवारों की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लग्ज़री कार टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज़ रफ़्तार से दौड़ रही है, और इस दौरान एक युवक कार की छत पर बैठा हुआ है। 

हालांकि इस वीडियो के  वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत  इसका संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच के दौरान यह वीडियो एक दिन पहले का बताया जा रहा है सिविल लाइन, सेमिनरी हिल परिसर में यह कार दौड़ती हुई दिखाई देने की जानकारी है। 

पुलिस का साफ कहना है कि इस तरह का खतरनाक ड्राइविंग न केवल स्टंट करने वालों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी ख़तरा है। फिलहाल, ट्रैफिक पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से गाड़ी और आरोपियों को ट्रेस कर रही है।