logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

राज्य में मनमानी से ‘खोखे’ की सरकार चल रही है: विजय वडेट्टीवार


नागपुर: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सत्ताधारी नेताओं पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘खोखे’ की सरकार है। इसलिए नोटों के बंडल मिलना कोई नई बात नहीं है। मंत्रियों के घरों में नोटों के बंडल देखे जाते हैं। चुनाव के दौरान पैसों की बाढ़ आ गई थी, पैसे बांटे गए थे। यह सब सिर्फ महाराष्ट्र को लूटने के लिए चल रहा है। महाराष्ट्र को लूटने के लिए उनमें होड़ लगी हुई है। अंबादास दानवे ने जो सबूत दिए हैं, उनकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “पिछली बार हम सबने समाज कल्याण मंत्री की नोटों के साथ फोटो देखी थी। अब इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है, ये सारे विधायक खजाना लूटने के धंधे में हैं और इनका कनेक्शन खोखों से है। अब राज्य खोखे वाला राज्य बन गया है, तो नोटों के बंडल तो दिख ही जाएंगे, जांच होनी चाहिए, एक्शन होना चाहिए।”

वहीं, विरोधी पक्ष नेता के बारे सवाल पूछे जाने पर वडेट्टीवार ने कहा, “ये सत्ता की गर्मी है, सरकार लोगों को हलके में लेकर सत्ता हथियाकर मनमानी कर रही है, जनता को नज़रअंदाज़ कर रही है। राज्य को बलपूर्वक चलाने का काम चल रहा है। इसलिए, उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि विपक्ष का नेता है या नहीं।” 

कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्हें संवैधानिक पद नहीं चाहिए, उप मुख्यमंत्री एक गैर-संवैधानिक पद है। उप मुख्यमंत्री का पद किस संविधान में है। अगर संवैधानिक पद खाली है और शासकों को इसकी परवाह नहीं है, तो हम क्या कह सकते हैं।”