logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

कृष्णा खोपड़े को धमकी मिलने के विरोध में सदन हलचल, सभी विधायकों ने की कार्रवाई करने की मांग


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्णा खोपड़े को मिली धमकी पर सदन में भारी हंगामा हुआ। भाजपा विधायक गुस्से में आ गए और सीधे वेल में जाकर “न्याय दो, न्याय दो” जैसे नारे लगाने लगे और सरकार से तुरंत एक्शन लेने की मांग करने लगे। सभी विधायकों ने इस मांग का समर्थन किया और एकमत से इसका विरोध जताया।

विधायक कृष्णा खोपड़े को मिली धमकी के विरोध में सभी विधायकों ने एक साथ विरोध किया, जिससे कुछ देर के लिए सदन में अफरा-तफरी मच गई। इस वजह से सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

विधायक खोपड़े ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जैसे ही मैंने उस समय के नगर पालिका आयुक्त तुकाराम मुंडे के समय में हुई गड़बड़ियों को उजागर किया, मुझे सोमवार रात को धमकी मिली कि, "विरोध मत करो, नहीं तो तुम्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।" खोपड़े ने साफ किया कि धमकी देने वालों के मोबाइल नंबर और सारी रिकॉर्डिंग जल्द ही पब्लिक कर दी जाएंगी।