logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्रिकेट वर्ल्ड कप का रोमांच होगा दोगुना! T20 में खेलेंगे 20 देश, वनडे में आया 'सुपर-7' का नया नियम; देखें पूरा शेड्यूल ⁕
  • ⁕ "योग्य समय देवभाऊ देश का नेतृत्व करें, पांडुरंग से मन्नत मांगूंगा...", महायुति के मंत्री दत्तात्रय भरणे का बड़ा बयान ⁕
  • ⁕ कर्जमाफ़ी के बाद Devendra Fadnavis ने किसानों को दी बड़ी राहत, 48 हजार करोड़ का लंबित बिजली बिल माफ़ करने का किया ऐलान; दिन में मिलेगी मुफ्त बिजली ⁕
  • ⁕ Nagpur: सेंट्रल जेल में कैदियों का हंगामा, जेल अधिकारियों को दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ Yavatmal: फर्जी सोयाबीन बीज बेचकर किसानों से धोखाधड़ी, बीज कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज ⁕
  • ⁕ Akola: 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पंचायत समिति का सहायक कार्यक्रम अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार, तकनीकी सहायक भी आरोपी ⁕
  • ⁕ Amravati: अपराधियों ने युवक पर हमला कर काटा हाथ, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; दिन दहाड़े हुई घटना से मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

"योग्य समय देवभाऊ देश का नेतृत्व करें, पांडुरंग से मन्नत मांगूंगा...", महायुति के मंत्री दत्तात्रय भरणे का बड़ा बयान


मुंबई: महाराष्ट्र (maharashtra) के सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के दिल्ली जाने और केंद्र की राजनीति में कदम रखने की चर्चाएं अक्सर होती रहती हैं। लेकिन इस बार यह चर्चा किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि खुद महायुति सरकार के कैबिनेट मंत्री ने छेड़ दी है। राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे (Dattatreya Bharne) ने खुलकर इच्छा जताई है कि देवेंद्र फडणवीस को देश का नेतृत्व करने का मौका मिले और इसके लिए वे स्वयं भगवान विट्ठल (पांडुरंग) से मन्नत मांगेंगे।

मौका था बीजेपी किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सत्कार समारोह का, जहां सरकार की कर्जमाफी योजना के लिए मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इसी मंच से बोलते हुए कृषि मंत्री भरणे ने यह बड़ा बयान दिया, जिसने राजनीतिक हलकों में कई लोगों की भौहें तान दी हैं।

"पांडुरंग से मांगूंगा योग्य समय पर देश की कमान"
समारोह को संबोधित करते हुए दत्तात्रय भरणे ने कहा, "अच्छे लोगों को महाराष्ट्र में ही रहना चाहिए, हमारे भविष्य के लिए उनका यहां रहना जरूरी है। लेकिन हम सिर्फ अपना ही स्वार्थ नहीं देख सकते। आज महाराष्ट्र दिल्ली के तख्त से थोड़ा दूर जरूर है, लेकिन मैं योग्य समय की बात कर रहा हूँ। आगामी 25 तारीख को आषाढ़ी एकादशी है। हम सब पांडुरंग के चरणों में यही प्रार्थना करेंगे और विट्ठल को साकड़ा (मन्नत) डालेंगे कि योग्य समय आने पर हमारे देवभाऊ (देवेंद्र फडणवीस) को देश का नेतृत्व करने का मौका मिले।" कृषि मंत्री के इस बयान का वहां मौजूद हजारों किसानों ने तालियां बजाकर जोरदार स्वागत किया।

संकट के समय फडणवीस ने बढ़ाया हाथ
महायुति सरकार की एकजुटता और कार्यों की तारीफ करते हुए भरणे ने कहा, "हम महायुति में एक साथ हैं। पिछले साल जब अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, तब अगर किसी ने दिल खोलकर मदद की, तो वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। उस वक्त अजित दादा खुद फील्ड पर जाकर नुकसान का जायजा ले रहे थे। बोलना आसान है, लेकिन करना बहुत मुश्किल। सरकार चलाना किसी परिवार को चलाने जैसा है, जहां हर पहलू का ध्यान रखना पड़ता है। बिना चुनावों की परवाह किए देवेंद्र फडणवीस, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने किसानों को संकट से बाहर निकाला।" 

पालघर में बनेगा 'इंटरनेशनल एग्री मार्केट'
किसानों को वैश्विक मंच देने के लिए सरकार के एक और बड़े फैसले की जानकारी देते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि पालघर के दापचेरी में जल्द ही एक 'अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार' (International Agriculture Market) स्थापित किया जाएगा। इससे किसानों को अपने उत्पाद सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचने की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।उन्होंने अंत में भावुक होते हुए कहा, "मुख्यमंत्री के सत्कार तो कई जगहों पर होंगे, लेकिन आज का यह सम्मान 'अपनों के बीच घर का सत्कार' है, जिसका आनंद ही कुछ और है।"