logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

राहुल गांधी पर भड़के एकनाथ शिंदे, कहा- कांग्रेस नेता ने ओबीसी समाज का किया अपमान, महाराष्ट्र की जनता घुसने नहीं देगी


मुंबई: ओबीसी समाज का अपमान करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर हमलावर है। भाजपा देश भर में इसको लेकर प्रदर्शन कर रही है। वहीं अब इस पर शिंदे गुट भी हमलावर भी राहुल पर हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कांग्रेस नेता पर ओबीसी समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, अगर उन्होंने माफ़ी नहीं मांगी तो वह राहुल को महाराष्ट्र में घुसने नहीं देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातर वीर सावरकर का अपमान कर रहे हैं, आज भी उन्होंने सावरकर का अपमान किया। सावरकर ने देश को आजादी दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी। सावरकर केवल महाराष्ट्र के नहीं देश के भगवान है। उन्होंने काले पानी की सजा भोगी है। बैल की तरह कुलों के काम किया। मै तो यह कहता हूँ एक दिन राहुल गांधी को अंदमान के उस सेलुलर जेल में भेज देना चाहिए। वह एक दिन क्या एक घंटे भी वहां नहीं रह सकते हैं। लेकिन वह लगातार उनका अपमान कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री का नहीं पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया 

शिंदे ने कहा, “सावरकर ने बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का अभी अपमान किया। उन्होंने पीएम को लेकर आपत्तिजनक बात कही, जिसके बाद उन्हें संविधान के तहत न्यायालय ने दो साल किस सजा सुनाई वहीं इसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यत रद्द कर दी।” उन्होंने कहा, “जिस कानून को राहुल ने खुद फाड़ा आज उसी के कारण उनकी सदस्य्ता चली गई।” 

महाराष्ट्र की जनता सड़क पर चलने नहीं देगी 

राहुल के दिए बयान की निंदा करते हुए शिंदे ने कहा, “कांग्रेस नेता ने केवल प्रधानमंत्री मोदी का नहीं पुरे ओबीसी समाज का अपमान किया है। उनकी कितनी भी निंदा की जाए वह भी कम है। अगर वह ऐसे ही बोलते रहे तो महाराष्ट्र की जनता ऐसी नेता को कभी स्वीकार नहीं करेगी। इन्हे नागरिक सड़क पर चलने तक नहीं देगी।”