logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मराठा आरक्षण पर महायुति विधायकों का विधानसभा में हंगामा, तीन बार स्थगित की गई सदन की कार्रवाई


मुंबई: आरक्षण को लेकर राज्य के दो समुदाय आमने-सामने आ चुके हैं। एक तरफ जहां मराठा समाज खुद को ओबीसी घोषित कर आरक्षण की मांग कर रह है, वहीं दूसरी तरफ ओबीसी समाज लगातर इसका विरोध कर रहा है। आरक्षण के मुद्दे लेकर मंगलवार को राज्य सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, हालांकि, विपक्षी महाविकास अघाड़ी ने बैठक में आने से इंकार कर दिया। एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर बुलाई बैठक में विपक्षी विधायकों के शामिल नहीं होने पर महायुति अब विपक्ष पर हमलावर हो गया है। बुधवार को सत्ता पक्ष के विधायकों ने इस मुद्दे पर विधानसभा के अंदर जोरदार हंगामा किया गया और विपक्ष से आरक्षण पर उनकी भूमिका स्पस्ट करने की मांग की। हंगामे के कारण अध्यक्ष को सदन की कार्रवाई तीन बार स्थगित करनी पड़ी।