logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

'लोकतंत्र में आंदोलन का अधिकार, लेकिन जिम्मेदारी भी जरूरी; सीजेपी प्रोटेस्ट पर फडणवीस बोले- कुछ लोग अलग एजेंडे के साथ आंदोलन में शामिल हुए


मुंबई: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के आंदोलन के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज कार्रवाई पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस (Protest) का लाठीचार्ज जरूरी था। फडणवीस ने आरोप लगाया कि आंदोलन का कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं है और इसमें कुछ लोग अलग एजेंडे के साथ शामिल हो गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन इसके साथ संवैधानिक जिम्मेदारियों का पालन करना भी आवश्यक है।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यदि कोई संगठन अनुमति लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करता है, तो उसे पूरी अनुमति दी जाएगी। लेकिन बिना अनुमति के राजनीतिक अस्थिरता फैलाने, हिंसा करने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान कई राजनीतिक दल अपने-अपने हित साधने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कुछ ऐसे संगठन भी इसमें शामिल हो गए हैं जिनका इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है और उनका उद्देश्य केवल अराजकता फैलाना है। फडणवीस ने कहा कि जब किसी आंदोलन का कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं होता, तो असामाजिक तत्व उसमें घुसपैठ कर लेते हैं। दिल्ली में पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव जैसी घटनाएं इसी का उदाहरण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार को अपने नागरिकों पर लाठीचार्ज करना पसंद नहीं होता, लेकिन जिस तरह की परिस्थितियां दिल्ली में बनी थीं, अगर पुलिस समय रहते नियंत्रण नहीं करती तो हालात और गंभीर हो सकते थे। उन्होंने पुलिस की संयमित कार्रवाई की भी सराहना की। फडणवीस ने आगे कहा कि नेतृत्वविहीन आंदोलनों में कुछ लोग अपने निजी एजेंडे के साथ शामिल हो जाते हैं। ऐसे कई लोगों को यह तक नहीं पता कि परीक्षा क्या है या कब हुई थी, लेकिन वे आंदोलन का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सभी आंदोलनकारियों पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, क्योंकि कई लोग अच्छी भावना से आंदोलन में शामिल हुए होंगे। हालांकि, उनका आरोप है कि कुछ लोग केवल अराजकता फैलाने और अपना राजनीतिक या व्यक्तिगत एजेंडा आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल, जिन्हें अपने-अपने राज्यों में जनता ने नकार दिया है, वे भी इस आंदोलन के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।