logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra Governor: शनिवार को शपथ लेंगे रमेश बैस, शुक्रवार को मुंबई पहुंचेंगे


नागपुर: राज्य के नव नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) शनिवार को शपथ लेंगे। बैस का यह शपथ ग्रहण राजभवन के दरबार हॉल में दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर होगा। इसके पहले शुक्रवार को शाम पांच बजे बैस मुंबई पहुंचेंगे, जहां राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) उनका स्वागत करेंगे। 

ज्ञात हो कि, 12 फ़रवरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकारते हुए रमेश बैस को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया था। महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त होने से पहले बैस झारखंड के राज्यपाल के रूप में काम कर रहे थे।

परिचय रमेश बैंस ने दिया

नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैंस तत्कालीन मध्य प्रदेश और वर्तमान छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में एक सम्मानित नाम हैं। उन्हें संसदीय राजनीति, सामाजिक मुद्दों और संगठन के काम में पांच दशकों से अधिक का अनुभव है। बैस ने सार्वजनिक जीवन में नगरसेवक के पद से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री और राज्यपाल के पद तक विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है।