logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Monsoon Update: 14 जून तक चिलचिलाती धुप से नागरिक रहेंगे परेशान, मौसम विभाग ने किसानों से की खास अपील


मुंबई: राज्य में पिछले दो सप्ताह से मानसून पूरी तरह से विलंबित है, और कम से कम 15 जून तक इसमें देरी रहेगी। इसके कारण 14 जून तक पश्चिमी तट को छोड़कर राज्य के विभिन्न भागों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

मुख्य रूप से विदर्भ, मराठवाड़ा और खानदेश में अधिकतम तापमान अधिक रहने की संभावना है। इस बीच, पूर्वी विदर्भ में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने और 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि विदर्भ के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होने की संभावना है। मराठवाड़ा और खानदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राज्य में 14 जून तक सार्वभौमिक और मानसूनी बारिश की उम्मीद नहीं है। बारिश मुख्य रूप से दोपहर में और कुछ स्थानों पर गरज के साथ होगी, जो इस सप्ताह की शुरुआत में दक्षिण मराठवाड़ा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में अधिक होने की संभावना है। इसकी तुलना में राज्य के अन्य भागों में छिटपुट बारिश की संभावना है।

कृषि विभाग ने किसानों (मुख्य रूप से शुष्क भूमि) से बुवाई और खेती में जल्दबाजी नहीं करने का आवाहन किया है। आईएमडी ने कहा कि, "इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान अधिक रहेगा और सामान्य मानसून की बारिश की उम्मीद नहीं है।"

नागपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज 
विदर्भ की धरती इन दिनों झुलस रही है। नागपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस को छू गया है, जो औसतन तापमान से करीब 1.3 प्रतिशत अधिक है। इसी के साथ नागपुर पुरे विदर्भ में सबसे गर्म जिला साबित हुआ। लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। न सिर्फ नागपुर, बल्कि पूरा विदर्भ क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।  विदर्भ के अन्य जिलों की बात करें अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अमरावती 41.6, चंद्रपुर 42, अकोला 41.2, यवतमाल 40.6, वर्धा 41.5, भंडारा 41.6, बुलढाणा 36.4, वाशिम 36.8, गडचिरोली 39.8 और गोंदिया 42.1 तापमान दर्ज किया गया।