logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

16 नए कोचों के साथ दौड़ेगी नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू होगा परिचालन


नागपुर: नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस अब नए रूप में दौड़ने को तैयार है। अक्टूबर के पहले हफ्ते से यह ट्रेन 16 नए कोचों के साथ पटरी पर उतरेगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा सीटें और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

रेलवे ने नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है ताकि यात्रियों की बढ़ती संख्या और सीटों की मांग को पूरा किया जा सके। इसके लिए 16 रैक मुंबई के वाड़ी बंदर डिपो से इंदौर पहुंच चुके हैं। फिलहाल, ये सभी 16 रैक लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं और इनका रखरखाव इंदौर रेलवे डिपो में किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह से यह ट्रेन 16 कोचों के साथ संचालित होगी। वर्तमान में, नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में केवल 8 कोच हैं, जिसके कारण यात्रियों को अक्सर वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ता है। कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा और आराम मिलेगा, और साथ ही रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी।