logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

नाना पटोले की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई तय! पृथ्वीराज चौहान के बयान से चर्चा हुई शुरू


मुंबई: सत्यजीत तांबे विवाद और बालासाहेब थोरात के इस्तीफे के बाद से महाराष्ट्र कांग्रेस में सब सही नहीं चल रहा है।  पार्टी दी धड़ो में बंटी हुई दिखाई दे रही है। एक जो पटोले के साथ है और के पटोले के विरोध में। वहीं थोराट के पत्र के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने की भी चर्चा जोर से शुरू है। इन्हीं चर्चाओं के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने बड़ा बयान दे दिया है।  जिसके बाद नाना की जगह किसी और को अध्यक्ष बनाने की चर्चाओं को और बल मिल गया है।

चौहान ने कहा कि, "कांग्रेस महासम्मेलन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होगा। इस बैठक के बाद मुझे लगता है कि इस सम्मेलन के बाद कुछ संगठनात्मक परिवर्तन होंगे।" उन्होंने कहा कि, "नाना पटोले और बालासाहेब थोराट के बीच विवाद कोई बड़ा नहीं है। यदि कोई मतभेद हैं, तो हमारे पास उन्हें हल करने की एक प्रक्रिया है। मुझे नहीं लगता कि विवाद बहुत बड़ा है। लोगों को केवल सार्वजनिक बयान देने से बचना चाहिए।"

कांग्रेस के वरिष्ठ नेतके इस बयान के बाद से उन चर्चाओं को और बल मिल गया है, जिनमे कहा जारहा था कि, महाराष्ट्र कांग्रेस जो जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। ज्ञात हो कि, नाशिक स्नातक चुनाव में टिकट के बटवारे पर थोरात बेहद नाराज हैं। उन्होंने इसको लेकर पत्र लिखकर महाराष्ट्र विधानसभा के कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ उन्होंने पटोले की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके साथ काम नहीं किया जा सकता ऐसा आलाकमान को लिखे पत्र में कहा है।