logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिन पुरुषों ने लाड़ली बहना का पैसा लिया, उससे होगी वसूली; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; किसान कर्ज माफ़ी का भी लिया निर्णय ⁕
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

“NDA सरकार ने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला”


माढा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उनकी सरकार ने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। माढ़ा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए पीएम ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए यह बात कही।  

मोदी ने कहा, “लोग मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस के 60 साल के शासन के बीच अंतर देख रहे हैं। कांग्रेस शासन के दौरान प्रधानमंत्रियों ने गरीबी हटाएंगे का नारा लगाया था, लेकिन यह एनडीए सरकार है जिसने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।”

नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में, लगभग 100 सिंचाई परियोजनाएं थीं जो दशकों से अटकी हुई थीं और एनडीए सरकार उनमें से 63 को पहले ही पूरा कर चुकी है।

प्रधानमंत्री ने राकांपा प्रमुख शरद पवार पर हमला करते हुए कहा कि जब पवार केंद्र में कृषि मंत्री थे, तो गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य, एफआरपी 200 रुपये था, लेकिन एनडीए शासन के 10 वर्षों के दौरान, गन्ने का एफआरपी 200 रुपये हो गया है। बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। सोलापुर में अपनी सभा के बाद उन्होंने उस्मानाबाद और लातूर में सभा को संबोधित किया।