logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अध्यक्ष पद से हटाए जाने की चर्चा पर बोले नाना पटोले- मेरे नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा


नागपुर: पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को बदलने की चर्चा शुरू है। पिछले दिनों पटोले को उनके पद से हटाने को लेकर राज्य कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी आलाकमान से मुलाकात की थी। वहीं इन चर्चाओं पर पटोले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, "मैं अध्यक्ष पद को नहीं छोड़ रहा हूँ। आगामी लोकसभा और राज्यसभा का चुनाव मेरे ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा।"

मुंबई में एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए पटोले ने कहा, "नाना को कोई हटा नहीं सकता। आगामी लोकसभा और विधानसभा का चुनाव मेरे ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। ये सब खबरें अफवाह है। राज्य में कांग्रेस एकजुट है। इन सब बातों का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। हमारी योजना आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने की है।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, आगामी चुनाव में कांग्रेस की राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी।"