logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वाघ नख वापस आएगा भारत, छत्रपति शिवजी महाराज ने उसी से अफ़ज़ल खान का किया था वध


नागपुर: राज्य पर्यटन और पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने छत्रापति शिवजी महाराज के वाघ नख को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, जल्द ही यह नख भारत आने वाला है। उन्होंने कहा कि, एक अक्टूबर को वह लंदन जाने वाले हैं और  विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में नख को महाराष्ट्र वापस लाया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, राज्य के संग्रहालय में इसे रखा जाएगा।" 

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकरो से बात करते हुए मुनगंटीवार ने कहा, “हम एक अक्तूबर को लंदन जाएंगे। वहां पर 3 अक्तूबर को एक एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगे और नवंबर में हम वाघ नख को लेकर लाएंगे।”  उन्होंने आगे कहा, “बाघ के पंजे को हम गांव-गांव नहीं घुमाने वाले हैं। बल्कि हम उसे छत्रापति शिवजी महाराज संग्रहालय में रखेंगे।” 

जगदंबा तलवार के सवाल पर बोलते हुए मुनगंटीवार ने कहा, “हम इसको लेकर भी बात कर रहे हैं। वर्तमान में यह तलवार भी लंदन के म्यूजियम में रखी हुई है। अंग्रेज जगदंबा तलवार को लेकर गए थे। उस समय माणिक और मोती जड़ित जगदंबा तलवार का उपयोग पूजा के लिए किया जाता था।”