logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधान भवन विस्तार को लेकर निर्माण समिति की हुई बैठक, अनुमति एवं मंजूरी लेने का कार्य समय पर करने का निर्देश


नागपुर: उपराजधानी नागपुर के विधान भवन परिसर में प्रस्तावित अत्याधुनिक सात मंजिला संकुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। परियोजना को गति देने के लिए शुक्रवार को हुई एक बैठक में सभी जरूरी काम समय पर निपटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विधान भवन विस्तार का दायित्व महाराष्ट्र राज्य ढांचागत सुविधा विकास महामंडल (एमएमआरएसडीसीसी) को सौंपा गया है। इसको लेकर गठित समिति की पहली बैठक विधानमंडल सचिव डॉ. विकास आठवले की अध्यक्षता में विधान भवन में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्य एवं विधानमंडल सचिव शिवदर्शन साल्वे सहित उपसचिव, अपर जिलाधिकारी, मनपा उपायुक्त मिलिंद मेहराम, एमएमआरएसडीसीसी के अधीक्षक अभियंता नरेश बोरकर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। 

नरेश बोरकर ने इस दौरान प्रेजेंटेशन से परियोजना की जानकारी दी। बैठक में भूमि रूपांतरण, पर्यावरण मंजूरी, हेरिटेज कमेटी एवं विमानतल से जुड़े दस मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यही नहीं समिति सदस्यों ने प्रस्तावित जगह का निरीक्षण भी किया। बैठक में समीक्षा कर विभिन्न विभागों से अनुमति एवं मंजूरी लेने का कार्य समय पर करने का निर्देश दिया गया।