logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ, बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ


मुंबई: आचार्य देवव्रत ने आज महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने आचार्य देवव्रत को पद की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्रिमंडल के कुछ गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

ज्ञात हो कि, राज्य के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के बाद केंद्र सरकार ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। आचार्य देवव्रत रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के लिए मुंबई पहुँचे। 

अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस द्वारा अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ पहुंचे राज्यपाल का पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल का मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया तथा राजभवन पहुंचने पर मुंबई पुलिस द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया गया। 

वहीं आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में  बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, देवव्रत ने कहा कि वे राज्य के सर्वांगीण विकास में सहयोग करेंगे। इसके बाद, राज्यपाल भवन में एक आधिकारिक स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।