logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

शिंदे फडणवीस सरकार को लेकर अजित पावर का बड़ा बयान, कहा- सरकार को कोई खतरा नहीं, लोग अफवाह फैलाते हैं


नागपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजीत पावर ने शिंदे-फडणवीस सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, इस सरकार को कोई खतरा नही है। अगर 16 विधायक अयोग्य भी साबित हो गए तो भी सरकार के पास बहुतमत है। वही जो लोग ऐसा कह रहे वह केवल अफवाह फैला रहे हैं।

पावर ने कहा, “सब अपना अंदाज लगाकर ऐसी बात बोलते हैं। आज सरकार का गठन हुए एक साल होने को आगया है। हम साल भर से कह रहे अदालत में मामला है। चुनाव आयोग ने तो चिन्ह और पार्टी पर निर्णय दे दिया। इसके खिलाफ भी कई लोग अदालत गए। लेकिन आयोग ने अपना फैसला सुना दिया है।” उन्होंने कहा, “सभी पक्षों के वकीलों ने सर्वोच्च न्यायालय में अपनी अपनी बात रखी है। महाराष्ट्र सहित देश का ध्यान इस मामले पर लगा हुआ है।”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “सभी लोग अपनी अपनी समझ के हिसाब से बोल रहे हैं। 16 लोग अगर अयोग्य साबित हुए तो क्या होगा। देखिये मैं आप को बताओ मौजूदा समय में भाजपा के पास निर्दलीय मिलाकर 115 विधायक हैं। वहीं शिंदे के पास 50 विधायक, निर्दलियों को भी छोड़ दे तो 40 है ही। फिलहाल सरकार के पास 165 का अकड़ा है। अगर 16 अयोग्य भी हो गाए तो भी 149 रहेंगे और सरकार बनाने के लिए 145 का अकड़ा चहिए। जितना मुझे ज्ञान है उसके अनुसार बहुमत के लिए सरकार के पास संख्या है।"

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “जो वस्तुतिथि है उसे स्वीकार करना चहिए। बिना मतलब के और लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए इस तरह बाते नहीं की जानी चाहिए। मौजूदा स्थिति यही है कि, सरकार को कोई खतरा नहीं और वह स्थिर है।”