logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

Bhandara: शिवसेना शिंदे गुट को बड़ा झटका, लोकसभा प्रमुख जैकी रावलानी भाजपा में शामिल


भंडारा: राज्य में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही नगरसेवक पद के लिए भी आरक्षण की घोषणा हो गई है, जिसके साथ ही राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। इसी कड़ी में भंडारा जिले में शिवसेना शिंदे गुट के लोकसभा प्रमुख जैकी रावलानी आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि भंडारा नगर परिषद अध्यक्ष पद के टिकट वितरण के दौरान जैकी रावलानी ने अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा था। लेकिन जब उन्हें शक हुआ कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा तो आखिरकार उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। नगर परिषद चुनावों की पृष्ठभूमि में रावलानी का भाजपा में शामिल होना शिंदे गुट को झटका माना जा रहा है।