logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिला परिषद चुनाव: आरक्षण लॉटरी आज निकलेगी, चुनाव लड़ने के इच्छुको की बढ़ी दिल की धड़कन


नागपुर: नागपुर जिला परिषद के 57 सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी आज दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन में निकाली जाएगी. इसके साथ ही जिले की 13 पंचायत समितियों के 114 सदस्यों के आरक्षण के लिए संबंधित तहसील मुख्यालय में लॉटरी निकाली जाएगी।

जिला परिषद चुनाव के लिए तैयारी तेज हो गई है। इसी के तहत आज सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। चूंकि इस बार आरक्षण रोटेशन पद्धति से न होकर बिल्कुल नये सिरे से किया जाएगा, इस कारण चुनाव लड़ने के इच्छुकों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं. किसे मौका मिलेगा और किसका पत्ता आरक्षण के चलते कटेगा सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा।

जिलाधिकारी विपिन इटनकर ने सभी संबंधितों को प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहने की अपील की है. एससी, एसटी, ओबीसी व महिलाओं का आरक्षण निश्चित किया जाएगा। एससी-एसटी के लिए जनसंख्या के आधार पर और ओबीसी के लिए आरक्षण लॉटरी से निकाला जाएगा। इसमें महिला आरक्षण भी लॉटरी से ही तय होगा। एससी के लिए 10, एसटी 8, ओबीसी 15 और ओपन के लिए 24 सीटें रहेंगी. कुल 57 सीटों में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।