logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: नांदेड़ मामले पर बच्चू कडु का विपक्ष पर प्रहार, पूछा- आप के समय क्या व्यवस्था थी?


अकोला: नांदेड़ सरकारी अस्पताल में एक दिन में 31 मरीजों की मौत मामले में विपक्ष सरकार पर हमलवार। विरोधियों के इस वार पर प्रहार प्रमुख और विधायक बच्चू कडु ने पलटवार किया है। कडु ने विरोधियों से सवाल पूछा की आज सवाल उठाते समय अपने समय आप ने किया किया? और उस समय स्थिति कैसी थी? इसी के साथ कडु ने विपक्ष को राजनीतिक नहीं बल्कि व्यावहारिक मांग करने की सलाह दी।

दिव्यांग मंत्रालय आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कडु अकोला पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। इसी के साथ कडु ने सत्ता पक्ष को भी घेरा। उन्होंने कहा, "सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो, यह शर्म की बात होनी चाहिए कि 75 वर्षों में देश स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाएं नहीं जुटा पाया।"

कडु ने कहा, "स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार जरूरी है. देश का अमृत महोत्सव मनाया गया. 75 साल में किसानों और मजदूरों को छत नहीं मिली. स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएँ प्रभावी ढंग से उपलब्ध नहीं करायी गयीं। किसानों की उपज का दाम नहीं मिला. एक ओर जहां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, वहीं आम लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाईं। किसी भी पार्टी की सरकार को शर्म आनी चाहिए।"

विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा, "कुछ लोग मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनके समय में क्या व्यवस्था थी? वही वह सवाल है। राजनीतिक मांगें न करें। एक व्यावहारिक मांग की जानी चाहिए। बच्चू कडू ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उचित प्रावधान करना जरूरी है।"