logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जिले में मुलसधार बारिश से फसल बर्बाद, जिलाधिकारी ने लखपुरी सर्कल में नुकसान का किया निरिक्षण


अकोला: 16 अगस्त को लखपुरी सर्कल के गाँवों में हुई बारिश से कपास, अरहर और सोयाबीन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है, जिससे किसान परेशान हैं और कुछ जगहों पर घर भी गिर गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए अकोला के जिला कलेक्टर अजीत कुंभार ने स्थिति का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी पीड़ा और समस्याओं को जाना।

जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों को हुए नुकसान का संज्ञान लेगी और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। निरीक्षण दौरे के दौरान उपविभागीय अधिकारी संदीप अपार, जिला कृषि अधिकारी शंकर किर्वे, तहसीलदार शिल्पा बोबड़े, तालुका कृषि अधिकारी दीपक तायड़े, सरपंच राजप्रसाद कैथवास, कृषि अधिकारी के.वी. वानखड़े, मंडल अधिकारी राजेंद्र जाधव, तलाठी वीरेंद्र वानखड़े, राजस्व कर्मचारी आरती कैथवास उपस्थित थे। इस दौरान किसानों ने नुकसान का तत्काल आकलन और मुआवजे की मांग की।