logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा विधायक दल की बैठक आज; दिल्ली में शाह तय करेंगे सरकार का स्वरूप


मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ता स्थापन और मुख्यमंत्री चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। बुधवार को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के नाम पर सहमति देने का ऐलान कर दिया। इसी के साथ यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो निर्णय लेंगे वह उन्हें स्वीकार होगा। वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक होने वाली है जहां विधायक दल का नेता चुना जायेगा। वहीं शाम को गृहमंत्री अमित शाह के साथ तीनों दलों के नेताओं की बैठक होगी जिसमें सरकार का स्वरूप किस तरह होगा इसका निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में ही जीत हासिल की थी। हालांकि, उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद को लेकर गठबंधन तोड़ दिया। वहीं एकनाथ शिंदे ने जब बगावत की और महायुति सरकार बनी तो उस समय भी लगा देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन उन्होंने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। 2024 के चुनाव में भाजपा फिर फडनवीस की अगुवाई में उतरी और 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की। जिसके बाद फडणवीस का इस बार मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। 

अरूण सिंह बने पर्यवेक्षक

भाजपा ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को महाराष्ट्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद सिंह आज गुरुवार को मुंबई पहुचेंग और भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने। जहां वह केंद्रीय नेतृत्व का फैसला विधायकों को बताएंगे।

शाह और विनोद तावड़े के बीच हुई बैठक

मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा में लगातार बैठकों का दौर जारी है। विधायक दल की बैठक से पहले दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और महासचिव विनोद तावड़े के बीच अहम बैठक हुई। करीब 40 मिनट तक दोनों के बीच यह बैठक हुई। इस दौरान राज्य की जातियां स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की गई। भाजपा नेताओं को यह चिंता है कि, अगर किसी गैर मराठा को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो कही मराठा समाज उनसे दूर न हो जाए। इसी के साथ आने वाले समय में उन्हें कैसे साथ रखा जाए इसपर भी रणनीति तय की गई।