logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आशीष जायसवाल ने उद्धव पर हमला, कहा- षड्यंत्र कर जिस तरह से मुख्यमंत्री पद से हटाया यह उसका बदला


नागपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) राजनीतिक लड़ाई पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपना निर्णय दे दिया है। वहीं इस पर शिंदे समर्थक और रामटेक से निर्दलीय विधायक आशीष जायसवाल (Ashish Jaiswal) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, यह गलत नीतियों का परिणाम है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, जिस तरह से देवेंद्र फडणवीस षड्यंत्र कर फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया। उसका यह बदला है।"

यूसीएन न्यूज़ से ख़ास बात करते हुए निर्णय पर बोलते हुए जायसवाल ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस मेरे 25 साल से दोस्त है। 2019 में जब षड़यंत्र करके जिस तरह फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया और एक गलत अभद्र गठबंधन कर सरकार की स्थापना की गई। उससे मैं बहुत व्यथित था।" उन्होंने कहा, "जैसे मैं परेशान था ठीक उसी तरह कई विधायक भी इस सरकार से खुश नहीं थे। क्योंकि, जिनके खिलाफ हमें हमें लड़ना है वह हमारे विधानसभा में हमें परेशान कर रहे थे। इतना परेशान कर रहे थे हम दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा न पहुंचे इसमें लगे हुए थे। इसलिए मेरे साथ कई विधायकों ने यह निर्णय लिया।"

विधायकों के निलंबन का अधिकार न्यायालय को नहीं 

जायसवाल ने कहा, “आज अदालत ने उस निर्णय को मान लिया है जिसके तहत विधायकों का निलंबन केवल विधानसभा अध्यक्ष कर सकते हैं। वहीं जहाँ बात रही भारत गोगावले के मुख्या प्रतोद की नियुक्ति को लेकर तो उस दौरान दो बैठक हुई। पहली बैठक सूरत और दूसरी वर्षा बंगले में हुई। पहली बैठक में गोगावले को मुख्य व्हिप बनाने का निर्णय हुआ और दूसरी बैठक में एकनाथ शिंदे को विधानसभा में विधायक दल नेता के पद से हटाने का निर्णय लिया गया।” उन्होंने कहा, “मुख्य व्हिप की नियुक्ति का अधिकार पार्टी को होता है। इसलिए अब मुख्य पार्टी शिवसेना हमारी ही है। इसलिए अब एकनाथ शिंदे द्वारा नामित गोगावले ही मुख्य व्हिप होंगे।”

बालासाहेब ठाकरे के सपने को करना है पूरा 

निर्दलीय विधायक ने कहा, "पार्टी के लिए कई तरह के निर्णय लिए गए जिसका खामिजाय पार्टी को भुगतना पड़ा है। मेरी अब यही मांग है कि, दोबारा अब यह पार्टी को न देखना पड़े। बालासाहेब ठाकरे ने जिस तरह शिवसेना को देश की सबसे बड़ी हिंदूवादी पार्टी बने इसका सपना देखा था वह अब पूरा करना है।" 

कैबिनेट विस्तार सरकार का काम 

अदालत के निर्णय के बाद कैबिनेट विस्तार पर जायसवाल ने कहा, “मैं अपने विधानसभा में काम करने में लगा हुआ हूँ। क्षेत्र में ऑफ़लाइन और ऑनलाइन कार्यालय खोलकर काम में लगा हुआ हूँ। कैबिनेट का विस्तार कब होगा इसका जवाब मैं नहीं दे सकता हूँ। किस तरह सभी लाभ लेकर सबसे ज्यादा काम करने वाला विधायक बनु इसमें लगा हुआ है। सरकार को जब लगेगा वह विस्तार करेगी और जिस मंत्री बनाना है उसे बनाएगी।”